यूपी : विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज आएंगे, इन सीटों पर हुए मतदान के वोटों की गिनती जारी है. बता दें कि 1 दिसंबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
इन सभी सीटों पर 55.47 फीसदी वोटिंग हुई थी। गोरखपुर फैज़ाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 73.94 फीसदी और शिक्षक खण्ड लखनऊ में सबसे कम 58.99 फीसदी हुई वोटिंग हुई।
वहीं निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 30 उम्मीदवार मेरठ स्नातक क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम 11 उम्मीदवार लखनऊ शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
इसके अलावा आगरा स्नातक खंड क्षेत्र में 22, इलाहाबाद-झांसी स्नातक खंड क्षेत्र में 16, लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र में 24, वाराणसी खंड स्नातक में 22, आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र में 16, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में 15, गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र में 16, मेरठ खंड शिक्षक क्षेत्र में 15 और वाराणसी खंड शिक्षक क्षेत्र में 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।