रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामीं विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेगी। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के 27 हजार से अधिक शक्तिकेंद्रों को संबोधित कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे।
आपको बता दें कि पांच से छह बूथ मिलाकर एक शक्तिकेंद्र बनता है। कार्यक्रम 27 अगस्त को ही होना था, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण इसको आगे बढ़ाना पड़ा। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे। लोगों को मतदान के लिए बूथ तक लाने के लिए प्रेरित करेंगे।
इस अभियान के दौरान सूबे के सीएम योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। अभियान की शुरुआत के मौके पर प्रदेश के सभी शक्ति केद्रों पर उस इलाके के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी बुधवार 8 सितंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र प्रधान ने बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था।