लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन कई माह शेष है, उससे पहले ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश ने ऐलान करते हुए साफ कहा कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। गौरतलब है कि यूपी (Uttar Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य विपक्षी दल सपा जोर-शोर से जुटी हुई है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश भर में रथ यात्रा निकालकर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। इसी बीच उनका यह ऐलान करना काफी लोगों को निराश करेगा।
आपको बता दें कि इस दौरान अखिलेश ने रालोद (RLD) के साथ गठबंधन को लेकर भी टिप्पणी की है। अखिलेश ने कहा कि रालोद के साथ गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर विचार विमर्श किया जाना है, जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
जानें क्या है अखिलेश के चुनाव न लड़ने की वजह?
दरअसल, अखिलेश यादव अपना पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रखना चाहते हैं। शायद यही वजह है कि अखिलेश ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
योगी सरकार पर अखिलेश का हमला
आपको बता दें कि अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। हरदोई में रविवार को एक रैली में अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के दो ही काम हैं। एक सपा के कामों के नाम बदलना और दूसरा शौचालय बनवाना। अखिलेश ने कहा कि यूपी सरकार सपा सरकार के कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है। अखिलेश ने कहा कि योगी जी कमाल के मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने किसी काम का उद्घाटन नहीं किया है।