1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैलेंडर के जरिये 2022 विधानसभा चुनाव फतह करेगी कांग्रेस, जानें क्या है रणनीति

कैलेंडर के जरिये 2022 विधानसभा चुनाव फतह करेगी कांग्रेस, जानें क्या है रणनीति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कैलेंडर के जरिये 2022 विधानसभा चुनाव फतह करेगी कांग्रेस, जानें क्या है रणनीति

रिपोर्ट: नंदनी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी ज़ोरो शोरों से चल रही है। सभी राजनीतिक दल यूपी में अपनी सरकार बनाने का हर संभवत प्रयास कर रहीं हैं। इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंका गाँधी यूपी में एक अभियान चला रही हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में नए वर्ष के कैलेंडर को पहुंचाने का अभियान चलाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि फिलहाल उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान के व्यस्तता के बीच नए वर्ष का कैलेंडर भी 10 लाख घरों तक पहुंचाया जाएगा। वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि यह अभियान गांव के प्रत्येक घर में दस्तक देने का प्लान है। जिससे पूरे साल कांग्रेस के संघर्ष और प्रियंका गांधी के द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों के प्रत्येक गांव के सदस्य याद रखेंगे।

आपको बता दें, इस कैलेंडर में प्रियंका गांधी के जनसंपर्कों और संघर्षों की तस्वीरें हैं। 12 पेज के इस कैलेंडर में पहले पेज पर सोनभद्र के उभ्भा जनसंहार के प्रियंका गांधी की तस्वीर आदिवासी महिलाओं के साथ छपी है। साथ ही कैलेंडर में हाथरस में पीड़िता के मां से गले लगते महासचिव प्रियंका गांधी की तस्वीर छपी है।

इसके अलावा हाथरस जाते हुए रास्ते में पुलिस लाठीचार्ज से कार्यकर्ताओं को बचाते हुए की तस्वीर है। CAA-NRC के खिलाफ आजमगढ़ जिले में विरोध प्रदर्शन की एक तस्वीर है। कैलेंडर में इसके साथ अमेठी, राएबरेली, हरियाणा, झारखंड सहित यूपी में प्रियंका गांधी द्वारा किये गए जन संपर्कों की तस्वीरें बहुत करीने से छापी गई हैं।

आपको बता दें, प्रियंका गांधी ने यूपी में 10 लाख कैलेंडर भेजा है। प्रियंका गाँधी ने नव वर्ष के कैलेंडर को हर गांव और शहरों के हर वार्ड तक वितरित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है। हर जिले और शहर कमेटी के लिए उसके आबादी के लिहाज से कैलेंडर दिए जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...