1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी 

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी 

 

लखनऊ :आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151 जयंती है। इस मौके पर दुनियाभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। वहीं देश के विभिन्न राज्यों में भी महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और उन्हें नमन किया जा रहा है।

इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महात्मा गांधी का मानन था कि स्वच्छता ईश्वर की आराधना के समान है इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता अपनाने की शिक्षा दी।

वर्तमान सरकार भी उनके स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने की निरंतर कोशिश कर रही है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी को ट्वीट करते हुए नमन किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘आधुनिक विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले, महान समाज सुधारक, अंत्योदय से समाजोदय व स्वदेशी से स्वावलंबन दर्शन के प्रणेता, महामानव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर कोटिशः नमन।

बापू का सम्पूर्ण जीवन मानवता का संदेश है। सम्पूर्ण विश्व उससे प्रेरणा प्राप्त कर रहा है।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...