जनपद के नरही थाना अंतर्गत नरही गांव में स्थानीय स्तर पर लगने वाला चटनियां मेला का आयोजन था। जहां चाउमिन खाने से 6 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए।
जिनमे से 14 साल की प्रिय राय और 7 साल की महिमा की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य बीमार बच्चो का इलाज प्राइवेट अस्पताल जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया हैं। जहाँ चारो का इलाज चल रहा है।
दरअसल, नरही गांव में लगे इस मेले में चाउमिन सहित कई खाद्यपदार्थ का स्टाल लगा था। जहां साफ-सफाई का ध्यान नही रखा गया था। उसी दौरान गांव के इन बच्चों ने जिस ठेले पर बिकने वाले चाउमिन को खाया उनके लिए मौत का सबब बन गया।
बलिया जनपद के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि दो बच्चे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरही आये थे। जिनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें रेफर कर दिया गया था। जिनमे से एक कि मौत जिला अस्पताल में और दूसरे की मौत अन्य जनपद को इलाज के लिए जा रहे रास्ते में हो गयी है।