कैराना: शामली के कैराना में मंगलवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में कार सवार पत्रकार की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे साथी पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि मंगलवार देर रात करीब 11:30 बजे कैराना के आर्यपुरी देहात निवासी एक समाचार पत्र के पत्रकार मेहताब अपने साथी पत्रकार गुलवेज के साथ कार में सवार होकर पानीपत रोड़ पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव पंझीठ के निकट विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम ने पत्रकारों की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पत्रकार मेहताब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इसके अलावा दूसरे साथी गुलवेज गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मृतक के शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा घायल पत्रकार को सीएससी में भर्ती कराया गया।
जहां से उन्हे गंभीर हालत के चलते मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मौत होने से पूरे जनपद के पत्रकारों में शोक व्याप्त है।