1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर किया जारी, जानें कब होगी प्रैक्टिकल और परिक्षा

यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर किया जारी, जानें कब होगी प्रैक्टिकल और परिक्षा

बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा नौ से 12 तक की सभी कक्षाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण कार्य 15 जनवरी-2022 तक पूर्ण करने के निर्देश प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों को दिए गए हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी बोर्ड ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 का एकेडमिक कैलेंडर किया जारी, जानें कब होगी प्रैक्टिकल और परिक्षा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रय़ागराज: य़ोगी सरकार बच्चों की पढ़ाई को लेकर काफी संवेदनशील है। सरकार कोरोना महामारी को काबू करने के बाद सूबे में 16 अगस्त सोमवार से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी स्कूल खोल दिए हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने माध्यमिक विद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2021-22 के एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार कक्षा नौ से 12 तक की सभी कक्षाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षण कार्य 15 जनवरी-2022 तक पूर्ण करने के निर्देश प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों को दिए गए हैं।

आपको बता दें कि प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा तथा कक्षा नौ एवं 11 की वार्षिक गृह परीक्षा फरवरी-2022 के पहले हफ्ते में होगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा मार्च के चौथे सप्ताह में होगी। प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा निदेशक/सभापति विनय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रदेश के सभी JD,DDR और DIOS को पत्र लिखा है।

परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने पत्र में बताया है कि ऑनलाइन शिक्षण कार्य 20 मई से चल रहा है। अब 16 अगस्त से विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति में कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा है कि नवंबर के द्वितीय सप्ताह में अर्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। 15 नवंबर तक पढ़ाने के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर अद्र्धवार्षिक परीक्षा नवंबर के तीसरे सप्ताह में कराई जाएगी और इसके प्राप्तांकों को परिषद की वेबसाइट पर दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक अपलोड करना होगा।

जबकि यूपी बोर्ड सचिव ने कहा है कि 15 जनवरी-2022 तक सभी कक्षाओं में शिक्षण कार्य पूरा कर 24 से 31 जनवरी के बीच प्री-बोर्ड की परीक्षाएं पूरी कराई जाएं। फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्री-बोर्ड और वार्षिक गृह परीक्षा कराकर इसके प्राप्तांकों को फरवरी के तीसरे सप्ताह तक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने का समय तय किया गया है।

आपको बता दें कि बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं फरवरी के चौथे सप्ताह में होंगी। वहीं मार्च के चौथे सप्ताह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी। अप्रैल-2022 से अगला शैक्षिक सत्र प्रारंभ होगा। ये तिथियां भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के संबंध में जारी होने वाले निर्देशों के अधीन होंगी। कोविड के दृष्टिगत पठन-पाठन के समय का निर्धारण करने के संबंध में सक्षम स्तर से आदेश दिए जा सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...