1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

यूपी : बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी : बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

कैराना में बुधवार सुबह एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी‚ टक्कर लगने के बाद मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव रामडा निवासी 27 वर्षीय युवक नीरज हरियाणा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए गया था।

जैसे ही वह बाइक में तेल डलवाकर वापस लौट रहा था। तभी यमुना ब्रिज पर यूपी की ओर से तेज गति से आ रहें एक ट्रक ने नीरज की बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद नीरज बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर जा गिरा और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर यमुना ब्रिज पुलिस चौंकी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को सीएचसी में पहुंचाया। सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया हैं कि मृतक की दो बेटी व एक छोटा बेटा हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...