1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला ने जूते से पीटा

यूपी : आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला ने जूते से पीटा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>यूपी : आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला ने जूते से पीटा

यूपी : आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला जूते से पीटा

गाजियाबाद के मुरादनगर में 24 लोगों की मौत के जिम्‍मेदार आरोपी ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस कस्टडी में एक महिला जूते से पीट दिया। पुलिस अजय त्यागी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर आई थी, तभी एक महिला ने उसे जूते से पीटा।

घटना का वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिस महिला ने त्‍यागी को जूते से मारा है, उसके पिता की श्मशान घाट हादसे में मौत हुई है। बता दें, श्‍मशान घाट हादसे में 24 लोगों की जान चली गई है, जबकि दर्जनभर से ज्‍यादा लोग घायल हैं।

हादसे के बाद से फरार चल रहे ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।गाजियाबाद के मुरादनगर में रहने वाले फल कारोबारी जयराम का निधन हो गया था। जयराम का अंतिम संस्कार मुरादनगर के श्मशान घाट पर होना था।

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दर्जनों लोग श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए लोग गेट से सटी गैलरी में खड़े हो गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया। गैलरी की छत भरभराकर लोगों पर गिर पड़ी। हादसे में कुल 24 लोगों की मौत हो हुई है, जबकि कई लोग घायल हैं।

इस हादसे के बाद से ही ठेकेदार अजय त्यागी फरार चल रहा था, जिसे सोमवार की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन लोगों को मुरादनगर नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका सिंह, जूनियर इंजीनियर चंद्रपाल और सुपरवाइजर आशीष को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों पर रविवार की शाम गैर इरादतन हत्या, भ्रष्टाचार लापरवाही समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...