कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार को उन्नाव जिले में कोरोना के 9 मरीज और बढ़ गए। संक्रमितों में नवाबगंज ब्लॉक के जेपी कांवेंट क्वारंटीन सेंटर के छह, सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट दो युवक व बांगरमऊ कस्बा निवासी छह साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस तरह जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। जिले में एक्टिव केस 66 हैं। तीन मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।