रिपोर्ट: नंदनी तोदी
बुलंदशहर: शादी के बाद विदाई तो आप सबने देखी होगी और कई बार रोए भी होंगे। लेकिन उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे देख कर आपके भी हसी आ जाएगी।
आपको बता दें, दूल्हा-दुल्हन एक ही गांव के रहने वाले हैं। दूल्हा और दुल्हन के घर की दूरी महज़ 300 मीटर दूर हैं। दुलह दुल्हन का ओखा प्यार तब देखने को मिला कब दूल्हे ने अपनी दुल्हन को हेलीकाप्टर में बिठा घुमाया।
दूल्हे से बातचीत के दौरान दूल्हे ने कहा कि बचपन से तमन्ना थी दुल्हन को विदा कराते समय हेलीकॉप्टर में घुमाने की।
आपको बता दें, अपने निकाह के बाद दूल्हा ने अपनी नई नवेली दुल्हन को बिठाकर गाँव के चारों और हेलीकाप्टर से कई चक्कर लगवाए हैं। बता दें, हेलीकॉप्टर का मेनेजमेंट डैनी इमरान और इमरान खान ने किया था।
इस अनोखे अंदाज़ से गाँव में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इतना ही नहीं आसपास के कई गांवों के लोग दूल्हा दुल्हन की उड़न खटोला की सवारी देखने मौके पर पहुंचे और खूब आनंद उठाया।
ये पूरा मामला बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव भाई पुरा का है।