संभल में एक किसान द्वारा समारोहपूर्वक विधि विधान से भैंस का मुंडन संस्कार कराये जाने का अजब गजब मामला सामने आया है।
यही नही भैंस का मुंडन संस्कार कराने वाले किसान ने भैंस के मुंडन संस्कार के आमंत्रण पत्र बंटवा कर इलाके के 500 से अधिक लोगो को दावत भी दी है।
भैंस के मुंडन संस्कार की वीडियो और आमंत्रण पत्र की फ़ोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बता दें कि संभल के गुन्नौर में किसान ने अपनी भैंस और बछड़े का गंगा घाट पर समारोह पूर्वक विधि विधान से मुंडन कराया।
इतना ही नहीं मुंडन के बाद करीब पांच सौ लोगों को दावत भी दी। इसके लिए बीते कई दिनों से कार्ड भी बांटे जा रहे थे।
इलाके में भैंस का यह मुंडन समारोह हर किसी की जुबान पर है। गुन्नौर के नंदरौली निवासी किसान नेम सिंह ने बताया कि उसके घर में न जाने किसका श्राप लगा है कि भैंस के बछड़े पैदा होने के बाद मर जाते हैं।
काफी समय से वह इसे लेकर परेशान था। कुछ दिन पहले घर आये एक साधु से भी उसने अपनी परेशानी बांटी।
साधु ने कहा कि इस बार भैंस का बछड़ा पैदा होने पर भैंस और बछड़े का मुंडन संस्कार गंगा तट पर बच्चे की तरह कराने से बछड़े की मौत नहीं होगी। जिसके बाद किसान विधि विधान से भैंस का मुंडन संस्कार कराया।