1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केंद्रीय मंत्री बोले, अरुणाचल से लापता हुए लोग चीन के पास ही है, पढ़े

केंद्रीय मंत्री बोले, अरुणाचल से लापता हुए लोग चीन के पास ही है, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
केंद्रीय मंत्री बोले, अरुणाचल से लापता हुए लोग चीन के पास ही है, पढ़े

चीनी सेना ने आखिर इस बात की पुष्टि कर दी है की पिछले दिनों अरुणाचल से गायब हुए पांच लोग चीन सीमा में है और चीनी सीमा को इस बात की जानकारी है। किरन रिजीजू ने भी खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने ट्वीट किया कि चीनी सेना ने भारतीय सेना द्वारा भेजे गए हॉटलाइन संदेश का जवाब दिया है।

आगे उन्होंने लिखा कि उन्होंने { चीनी सेना } ने पुष्टि की है कि अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए युवक उनकी तरफ से मिल गए हैं. उन लोगों को हमारे अधिकार को सौंपने के अन्य तरीकों पर काम किया जा रहा है।

आपको बताते चले, एक प्रमुख स्थानीय अखबार ने एक रिपोर्ट छापी थी जिसमें दावा किया गया कि तागिन समुदाय के 5 लोगों, जो कि नाचो शहर के पास एक गांव के रहने वाले हैं, का अपहरण कर ल‍िया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...