1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूर्व नौसेना अधिकारी से मिलने उनके घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

पूर्व नौसेना अधिकारी से मिलने उनके घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पूर्व नौसेना अधिकारी से मिलने उनके घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

मुंबई में पूर्व नौसेना अधिकारी मदन शर्मा की मारपीट का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच रविवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पू्र्व नौसेना अधिकारी से मिलने उनके घर पहुंचे है।

वहीं पूर्व नौसैनिक अधिकारी मदन शर्मा ने उद्धव सरकार से अपील की है कि अगर आप सरकार नहीं चला सकते हैं तो कृपा करके इस्तीफा दे दें। ऐसे लोगों को चयनित किया जाए तो कम से कम महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त रख सकें। 11 सितंबर को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मदन शर्मा की पिटाई की थी, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना करने वाले एक कार्टून को व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड किया गया था।

इ्स हमले में पूर्व अधिकारी को चोटें भी आई थीं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन शनिवार को ही इन्हे जमानत दे दी गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...