रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी जुट गई है। इसके साथ ही पार्टी अब विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं की जिम्मेदारियों को भी तय करना शुरु कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है। इससे पहले धर्मेंद्र प्रधान बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार में बड़ी भूमिका निभाई थी।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पत्र जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश के लिए संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गयी है। पश्चिमी यूपी की कमान संजय भाटिया को सौंपी गई है। संजय भाटी को पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं बृज क्षेत्र के लिए संजीव चौरसिया को जिम्मेदारी दी गई है।
जबकि अवध के लिए श्री वाय सत्या कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर के लिए सुधीर गुप्ता, गोरखपुर क्षेत्र के लिए अरविंद मेनन वहीं सुनील ओझा को काशी क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सह प्रभारी के तौर पर अनुराग ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, सरोज पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बता दें कि आगामीं होने वाला विधानमसभा चुनाव BJP के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी कीमत पर उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अपनी सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बीजेपी सूबे में नाराज वर्गों को भी मनाने में जुट गई है। इसके साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों को जन आशिर्वाद यात्रा के माध्यम से लोगो से सीधा संवाद करने को मैदान उतारा गया है।