वर्ष 4 फरवरी 2005 में आई संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्लैक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज 15 साल हो गए। इस फिल्म में रानी मुखर्जी मुख्य किरदार में दी, 15 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मेरे लिए, ब्लैक मेरी सबसे खास फिल्मों में से एक है, क्योंकि इससे मैंने मानव जीवन के मूल्य और इस तथ्य को समझा कि हमें अपनी जीवन और जिस तरह से हम पैदा हुए हैं, उसके लिए हमें आभारी होना चाहिए। मेरे ख्याल से यह मेरे दिल और दिमाग में दृढ़ता से बैठ गया है।
एक्ट्रेस ने कहा कि, आखिरकार, मैं इस बात के लिए वाकई में शुक्रगुजार हूं कि हर रोज घर से बाहर जाते वक्त मैं सुनने, बात करने, देखने में सक्षम हूं। एक इंसान के तौर पर मैं कभी-कभार सोचती हूं कि हम चीजों को हल्के में ले लेते हैं और ईश्वर के प्रति इस बात का आभार नहीं जताते हैं कि हम घर से अपने तीनों इंद्रियों के साथ निकलते हैं, जो कि बेहद महत्वपूर्ण है।
गौरतलब हो कि इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में थे, फिल्म में रानी मुखर्जी मिशेल मैकनैली नाम की एक गूंगी-बहरी लड़की के किरदार में थी। इस वक्त एक्ट्रेस की फिल्मों की बात करे तो पिछले साल दिसंबर में वो अपनी दूसरी सीरीज मर्दानी-2 में नजर आई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के किरदार को लोगों पहली ही सीरीज की तरह खुब पसंद किया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 67 करोड़ का बिजनेस किया।