1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अमेरिका में बेकाबू हुआ कोरोना : मरीजों की संख्या 21 लाख के पार

अमेरिका में बेकाबू हुआ कोरोना : मरीजों की संख्या 21 लाख के पार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमेरिका में बेकाबू हुआ कोरोना : मरीजों की संख्या 21 लाख के पार

दुनियाभर में कोरोना महामारी अपना तांडव मचा रही है और इससे सबसे अधिक प्रभावित अगर कोई देश है तो वो है अमेरिका।

दरअसल शुक्रवार को 26,971 नए मामले सामने आए और 791 लोगों की मौत हो गई। वहीं कुल 21 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका में इस बीमारी ने एक ऐसा भयावह रूप लिया है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 402,914 केस सामने आए हैं और 30 हज़ार लोग मारे गए है।

भारत की बात करे तो भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या तीन लाख के पार जा चुकी है।

पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 11458 कोरोना के नए मामले सामने आए और 386 मौत हुईं हैं।  अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर आ गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...