1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुरादाबाद घटना को लेकर अखिलेश के बचाव में आए चाचा शिवपाल, बताई प्रशासन की चूक

मुरादाबाद घटना को लेकर अखिलेश के बचाव में आए चाचा शिवपाल, बताई प्रशासन की चूक

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुरादाबाद घटना को लेकर अखिलेश के बचाव में आए चाचा शिवपाल, बताई प्रशासन की चूक

रिपोर्ट – राजनारायन सिंह चौहान / मोहम्मद आबिद
मैनपुरी : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस समय मुरादाबाद घटना को लेक सुर्खियों में हैं और अब उनपर एफआईआर भी दर्ज हो गई है बतादें की पिछले हफ्ते मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से विवाद हो गया था जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों की पिटाई कर दी थी जिसमें कई पत्रकार घायल हो गए थे और अब सभी पत्रकारों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी सफाई दे चुके हैं और आज अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव पार्टी के कार्यक्रम को लेकर मैनपुरी पहुंचे जहां उन्होंने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े किए हैं।

चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की अखिलेश यादव पर सभी मुकदमे निराधार व झूठे हैं इस पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए और किसी भी तरह से अखिलेश यादव ने कोई गुनाह नहीं किया है।

[videopress Xv884k5T]

शिवपाल सिंह यादव ने कहा की जब जेड प्लस सुरक्षा थी तो और दूसरी तरफ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ था ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी थी की सभी चीजों का तालमेल किया जाए और किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

वहीं अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया और घटना में प्रशासन को मिला हुआ बताया है और कहा की यह मुरादाबाद में प्रशासन की ज़बरदस्त लापरवाही हुई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...