1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. न्यायालय परिसर में बनी पानी टंकी पर चढी दो महिलाएं, देने लगी ऊपर से कूदने की धमकी, फिर क्या हुआ…

न्यायालय परिसर में बनी पानी टंकी पर चढी दो महिलाएं, देने लगी ऊपर से कूदने की धमकी, फिर क्या हुआ…

By: Amit ranjan 
Updated:
न्यायालय परिसर में बनी पानी टंकी पर चढी दो महिलाएं, देने लगी ऊपर से कूदने की धमकी, फिर क्या हुआ…

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के जिला न्यायालय के परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब दो महिलाएं कोर्ट परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई और टंकी के ऊपर से कूदने की धमकी देने लगी।

जिसे देखकर वहां हड़कंप मच गया और वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं उनमें से एक शख्स ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

दरअसल चौरी थाना क्षेत्र के चकभुईधर गांव की रहने वाली दो महिलाएं जिनको आवासीय पट्टा किया गया था। उनका आरोप है कि उनको जितनी जमीन मिलनी चाहिए उतनी नहीं मिली और रहने के लिए घर में पर्याप्त जगह तक नही है। नाराज होकर दोनों महिलाएं जिला न्यायालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई जैसे ही महिलाओं को पानी की टंकी पर चढ़ा लोगो ने देखा तो कोर्ट में मौजूद बड़ी संख्या में लोग जुट गई।

मौके पर प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, मौजूद अधिकारियों ने समझा-बुझाकर दोनों महिलाओं को किसी तरह पानी की टंकी से नीचे उतारा है। अधिकारियों का कहना है कि इन महिलाओं से जुड़े मामले को लेकर पहले ही तहसीलदार को आदेश दिए गए थे लेकिन उसके बाद भी यह महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गई। इन महिलाओं का जो मामला है उसका निस्तारण कराया जा रहा है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...