नई दिल्ली : बाल खींचे, एक-दूसरे को सड़क पर गिराया। लात-घूसे चले और कपड़े भी फाड़े। ये सारा घटना किसी रेसलिंग के मैदान का नहीं, बल्कि एक सड़क का था। जिस पर दो महिलाएं ऐसे लड़ रही हैं जैसे मानों की वो रेसलिंग के मैदान में हो। काफी देर तक दोनों महिलाएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करती रहीं। वहीं सड़क पर हो रही इस WWF स्टाइल फाइट को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।

आपको बता दें कि ये दृश्य था ब्रिटेन में एक पब के बाहर का। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड (England) के वेस्ट मिडलैंड्स (West Midlands) में टाउन कैरियर पब के बाहर शनिवार को यह घटना हुई। अचानक बात करते-करते दो महिलाएं लड़ने लगीं। वहां महिलाओं के दोस्त भी मौजूद थे। उन्होंने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं थीं। वो पागलों की तरह एक-दूसरे के बाल खींचकर लड़ती रहीं। जमीन पर गिरने के बाद भी उनकी लड़ाई बंद नहीं हुई।

काफी देर तक चलती रही दानों में फाइट
कभी एक दूसरी पर भारी पड़ती, तो कभी दूसरी उसे पटखनी दे देती। ऐसा लग रहा था जैसे रियल में WWF फाइट चल रही है। लड़ते-लड़ते महिलाओं ने एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ डाले। काफी देर तक ये सिलसिला चलता रहा। इस दौरान लोगों ने लड़ाई छुड़ाने की अनगिनत कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। एक महिला ने तो दूसरी का गला ऐसे जकड़ लिया था, मानो उसे मारकर ही रहेगी। हालांकि, कुछ देर में उसका दांव उलट गया।

लड़ाई की वजह का पता नहीं
आपको बता दें कि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर इन दोनों के बीच किस बात पर लड़ाई हुई। वैसे, माना जा रहा है कि शनिवार की पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई होगी, जो बाद में लड़ाई में तब्दील हो गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि उसे इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि महिलाओं की इस फाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

