1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ATM वैन के गार्ड की हत्या कर दो बदमाशों ने लूटी थी कैश वैन!, 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ में दोनो को मार गिराया

ATM वैन के गार्ड की हत्या कर दो बदमाशों ने लूटी थी कैश वैन!, 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ में दोनो को मार गिराया

यूपी के जौनपुर जिले में दो लुटेरो ने ATM कैश वैन को लुटने के इरादे से गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ATM वैन के गार्ड की हत्या कर दो बदमाशों ने लूटी थी कैश वैन!, 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुठभेड़ में दोनो को मार गिराया

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

जौनपुर: यूपी के जौनपुर जिले में दो लुटेरो ने ATM कैश वैन को लुटने के इरादे से गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिससे वहां सनसनी फैल गई थी। इस मामले में सूचना मिलते ही पुलिस ऐक्टिव हुई, और 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में दोनो लुटेरों को ढेर कर दिया।

आपको बता दें कि पुलिस की तत्काल कार्रवाई से जिले के अपराधी खौफ में आ गये हैं। वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की हर जगह तारीफ हो रही है। जिले के बक्सा थाने के अंतर्गत वाराणसी लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित धनिया मऊ बाजार में सोमवार 9 अगस्त की दोपहर में करीब 3:00 बजे बाइक सवार 2 बदमाशों ने एटीएम कैश वैन के गार्ड राम अवध चौबे की गोली मारकर कैश से भरा बैग लूट कर फरार हो गए थे।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में पुलिस बल और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर SP अजय साहनी भी पहुंचे। इस मामले में नेतृत्व करते हुए क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद पूरे जिले की पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गई।

पुलिस कुछ ही घंटो में अपराधियों तक पहुंच गई। पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरु कर दी। लुटेरों की गोली एक सब इंस्पेक्टर और एक पुलिसकर्मी के बुलेट प्रुफ जैकेट पर लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनो लुटेरों को मार गिराया।

मुठभेड़ में मारे गये बदमाशों की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के अभिषेक और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर नितिन मौर्य के रुप में हुई है। घायल अवस्था में बदमाशों को पुलिस इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गई। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों लुटेरों को मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...