रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को जन्माष्टमीं के पावन पर्व पर सूबे में सोमवार और मंगलवार को नाइट कर्फ्यू में ढ़ील दी है। सीएम योगी की नीति और रणनीति से प्रदेश में कोरोना दम तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके बाद सरकार ने यूपी में रात के कर्फ्यू को छोड़कर सभी प्रतिबंधों को हटा दिया था। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच लागू रहता है।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर यूपी में जबरदस्त था। लेकिन मौजूदा वक्त में यहां के हालात ठीक है। अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार जन्माष्टमी का पर्व सभी पुलिस लाइन और जेलों सहित पूरे राज्य में परंपरा के अनुसार पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाएगा। इसे देखते हुए रात में दो दिन की ढील दी गई है।
अतिरिक्त मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि उत्सव के दौरान सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी को मास्क पहनना चाहिए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए।
अभी भी कुछ राज्यों में कोविड -19 मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को राज्य में नाइट कर्फ्यू को कड़ा करने का निर्देश दिया था।
वहीं यूपी के DGP मुकुल गोयल ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस प्रमुखों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है, और अफवाह फैलाने वालों को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा है। डीजीपी गोयल ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से कहा, “सभी वरिष्ठ अधिकारी मैदान में रहेंगे और अपने अधिकार क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे।”