1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से शिवसेना को जवाब दिया गया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से शिवसेना को जवाब दिया गया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से शिवसेना को जवाब दिया गया

{ अनुज की रिपोर्ट }

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से मजदूरों के ऊपर हो रही राजनीती के ऊपर जवाब दिया गया।

उनके कार्यालय से एक के बाद एक 4 ट्वीट हुए और उन ट्वीट में सिलसिलेवार तरीके से शिव सेना को घेरा गया।

ट्वीट में लिखा गया कि अपने खून पसीने से महाराष्ट्र को सींचने वाले कामगारों को शिवसेना-कांग्रेस की सरकार से सिर्फ छलावा ही मिला।

लॉकडाउन में उनसे धोखा किया, उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया और घर जाने को मजबूर किया।
इस अमानवीय व्यवहार के लिए मानवता श्री उद्धव ठाकरे जी को कभी माफ नहीं करेगी।

अपने घर पहुँच रहे सभी बहनों भाइयों का प्रदेश में पूरा ख्याल रखा जायेगा।अपनी कर्मभूमि को छोड़ने के लिए मजबूर करने के बाद उनकी चिंता का नाटक मत कीजिए।

सभी श्रमिक कामगार बंधु आश्वस्त हैं कि अब उनकी जन्मभूमि उनका हमेशा ख्याल रखेगी, शिवसेना और कांग्रेस आश्वस्त रहे।

यदि महाराष्ट्र सरकार ने ‘सौतेली माँ’ बन कर भी सहारा दिया होता तो महाराष्ट्र को गढ़ने वाले हमारे उत्तर प्रदेश के निवासियों को प्रदेश वापस न आना पड़ता।

आपको बता दे कि अब तक 20 लाख से अधिक मजदुर यूपी आये है और उनके रोज़गार के लिए एक आयोग का गठन भी किया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...