1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया : जांच जारी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया : जांच जारी है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट को हैक किया गया : जांच जारी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया और ट्विटर ने इस बात की पुष्टि भी की है।

हैकर ने पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट किए और क्रिप्टों करेंसी से जुड़े कई ट्वीट किए गए।  हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग भी की है. हालांकि तुरंत ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए।

ये हैकिंग बिल्कुल वैसी ही थी, जैसा कि कुछ दिनों पहले बराक ओबामा, एलन मस्क जैसी हस्तियों के अकाउंट हैक कर बिटक्वाइन की मांग की गई थी।

ट्विटर के प्रवक्ता के मुताबिक, हम इस मामले की पूरी जांच कर रहे हैं हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं है कि इस अकाउंट के अलावा किसी और अकाउंट पर भी फर्क पड़ा है या नहीं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पर्सनल अकाउंट (@narendramodi) दुनिया के सबसे अधिक नेताओं में फॉलो किए जाने में से एक है. इसके अलावा @PMOIndia पर प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ी जानकारी मिलती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...