1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. टीवी एक्ट्रेस रूबीना ने दिये कोविड से रिकवरी के 5 टिप्स, 19 दिन से अधिक रही क्वारंटाइन

टीवी एक्ट्रेस रूबीना ने दिये कोविड से रिकवरी के 5 टिप्स, 19 दिन से अधिक रही क्वारंटाइन

By: Amit ranjan 
Updated:
टीवी एक्ट्रेस रूबीना ने दिये कोविड से रिकवरी के 5 टिप्स, 19 दिन से अधिक रही क्वारंटाइन

मुंबई : टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिस पर उन्होंने उन सभी चीजों का जिक्र किया, जिसे उन्होंने कोविड से अपनी रिकवरी के दौरान किया। वीडियो में वह उन पांच चीजों के बारे में बात करती हैं, जिसे उन्होंने कोविड से जंग लड़ने के दौरान किया। उन्होंने कहा कि रिकवरी के दौरान उन्होंने सेहतमंद खाना खाया, खूब सारा पानी पीया, योगाभ्यास किया, समय पर दवाइयां लीं और संगीत का आनंद लिया।

अपने इस पोस्ट के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा, “मैं 19 से अधिक दिन क्वॉरंटाइन में रही। लेकिन ये वो 5 चीजें हैं, जिसने अधिक तेजी से रिकवरी करने मेरी मदद की। सबसे जरूरी अपने पसंदीदा म्यूजिक को सुनना और खुश रहना है। हैश टैग स्टे सेफ हैश टैग कोविड 19 हैश टैग कोविड रिकवरी हैश टैग मेडिटेट हैश टैग हाइड्रेट हैश टैग बी हैप्पी।”

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

आपको बता दें कि रुबीना कुछ हफ्ते पहले कोविड की जांच में पॉजिटिव पाई गई थीं। वह शिमला में थीं और वहीं पर खुद को क्वॉरंटाइन कर लिया था। बता दें कि 1 मई को अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी देते हुए रुबीना ने लिखा था, ‘मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर देखती हूं, अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर पाऊंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर क्वारंटीन रहूंगी। बीते 5-7 दिन में जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा ले।’ आपको बता दें कि रुबीना इस वक्त उत्तराखंड में अपने घर पर हैं वहीं उनके पति अभिनव शुक्ला खतरों के खिलाड़ी 11 में हिस्सा लेने केपटाउन गए हुए हैं। इससे पहले दोनों बिग बॉस 14 में नज़र आए थे, जहां रुबीना इस शो की विनर रही थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...