1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. TV Actress से यूजर ने पूछ लिया ब्रा का साइज, दिया ऐसा जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

TV Actress से यूजर ने पूछ लिया ब्रा का साइज, दिया ऐसा जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

By: Amit ranjan 
Updated:
TV Actress से यूजर ने पूछ लिया ब्रा का साइज, दिया ऐसा जवाब सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली : अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के एक्टर और एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार होते रहते है, कभी वो अपने ड्रेस को लेकर तो कभी अपने ट्वीट को लेकर। लेकिन इन सबसे अलग एक टीवी एक्टर इसलिए सुर्खियों में है कि इनसे एक यूजर ने इनके ब्रा का साइज पूछ लिया था। दरअसल इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था, जिस दौरान एक यूजर ने उनके ब्रा का साइज पूछ लिया।

हम बात कर रहे हैं टीवी स्टार सायंतनी घोष की, जिन्हें लोग उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानते है। हालांकि इस बार वो अपने अदाकारी के लिए बल्कि अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल सायंतनी ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन रखा था मगर एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया जिससे किसी को भी गुस्सा आ जाए।

एक यूजर ने तो सारी हदें पार करते हुए सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) से उनकी ब्रा (user asked bra size from Sayantani Ghosh) का साइज का ही पूछ लिया, जिस पर ऐक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया की उसकी बोलती बंद हो गई। सायंतनी ने जवाब में कहा, ‘पहले मुझे अपने IQ का साइज या लेवल बताओ। मुझे लगता है कि वह जीरो भी नहीं होगा।’

आपको बता दें कि सायंतनी घोष (Sayantani Ghosh) के इस जवाब को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और सवाल पूछने वाले यूजर के बारे में बुरा-भला भी कह रहे हैं। अगर हम सायंतनी के करियर की बात करें तो, सायंतनी ने साल 2006 में ‘कुमकुम-एक प्यारा सा बंधन’ से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी और तब से उन्होंने कई शोज और सीरियल में काम किया है। सायंतनी घोष ने हिन्दी फिल्मों के अलावा कुछ बंगाली फिल्मों में भी काम किया।

सायंतनी ने बॉलीवुड की 2013 में अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘हिम्मत वाला’ में काम किया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...