1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांदा में एक दबंग हिस्ट्रीशीटर से परेशान पीड़ित परिवार अपने ही घर पर रहने के लिए परेशान

बांदा में एक दबंग हिस्ट्रीशीटर से परेशान पीड़ित परिवार अपने ही घर पर रहने के लिए परेशान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बांदा में एक दबंग हिस्ट्रीशीटर से परेशान पीड़ित परिवार अपने ही घर पर रहने के लिए परेशान

बांदा में एक दबंग हिस्ट्रीशीटर से परेशान पीड़ित परिवार अपने ही घर पर रहने के लिए परेशान है। एक परिवार अपने घर पर दबंग की दबंगई के चलते नहीं रह पा रहा है और पीड़ित परिवार लगातार पुलिस से प्राण रक्षा की गुहार लगा रहा है।

आज पीड़ित परिवार ने बांदा एसपी से मामले की जानकारी देते हुए आप बीती सुनाई है। दबंग हिस्ट्रीशीटर खुलेआम घूम रहा है। जिससे पीड़ित परिवार अपने घर पर नहीं रह पा रहा है।

आपको बता दें मामला बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव से सामने आया है। जहां पर एक परिवार के ऊपर गांव के ही दबंग हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति ने पुरानी रंजिश को लेकर के मारपीट किया और लगभग दर्जनभर साथियों के साथ घर पर चढ़ाई कर दिया और मारपीट के बाद गांव से बाहर चले जाने की धमकी देते हुए दबंग चला गया।

जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस की माने तो स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन फिलहाल अब तक दबंग हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं की गई।

पीड़ित उर्मिला की माने तो गांव का ही रहने वाला दबंग हरिभगत हिस्ट्रीशीटर लगभग 25 से ज्यादा मुकदमों में वांछित है। पुरानी रंजिश को लेकर के दबंग हिस्ट्रीशीटर ने अपने लगभग दर्जनभर साथियों के साथ घर पर हमला कर दिया और जमकर गाली-गलौज किया। साथ ही गांव से बाहर चले जाने की धमकी देते हुए अपने साथियों के साथ चला गया।

अगर गांव के बाहर ना गए और उसी गांव में रहे तो तुम लोगों को जान से मार दूंगा। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

लेकिन अब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। आज पीड़ित परिवार ने एसपी से मिल कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने आए थे। जिससे परिवार के तमाम लोगों का जीवन दबंग हिस्ट्रीशीटर से सुरक्षित बच सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...