रिपोर्ट: नंदनी तोदी
शामली: अक्सर आपने लोगों को पुलिस के पास अपनी न परेशानियों को ले जाते देखा होगा जो काफी गंभीर होती है। लेकिन हाल ही में यूपी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग हो गई। दरअसल, शामली जिले के रहने वाले एक 26 साल का युवक जब पुलिस कर्मी के पास गया और अपनी परेशानी सामने राखी तो पुलिस कर्मी भी हौरान हो गये। इतना ही युवक ने डीएम से सीएम तक को पत्र लिखा है।
युवक ने पुलिस से कहा उसकी रमजान से पहले शादी हो जाए। युवक ने पुलिस से मांग की कि, वह बेहद गरीब है लेकिन परिवार का पेट पाल सकता है। लड़की कैसी भी हो चलेगी, लेकिन पढ़ी-लिखी जरूर होनी चाहिए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसकी शादी करवाने का आश्वासन भी दिया है।
अजीम ने बताया कि उसकी कई बार शादियां आईं लेकिन हाइट कम होने की वजह से उसका रिश्ता टूट जाता है। उसने बताया कि उसने अपनी शादी कराने के लिए उसने डीएम से लेकर सीएम तक को पत्र लिखे हैं, लेकिन अभी तक कोई शादी के लड़की नहीं मिली है। अजीम ने बताया कि अगर उसकी शादी हो जाती है तो वह अपनी बीवी के साथ गोवा, शिमला और मनाली में हनीमून मनाने जाएगा।
आपको बता दें, शादी को लेकर अजीम कोतवाली पहुंचा और पुलिस को उसके लिए लड़की ढूंढने के लिए कहा जिसके बाद पुलिस ने शादी का आश्वासन भी दिया है।