उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, प्रदेश में बढ़ती बेतहाशा महंगाई के बीच शराब को सस्ती करने के सरकार के लिए गए फैसले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश ने कहा कि, पूरे देश में नशा बंदी के खिलाफ मुहिम चल रही है और वर्तमान त्रिवेंद्र सरकार नशे को बढ़ावा देकर लोगों को बर्बाद करने का काम कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा लिए गए सर्किल रेट बढ़ाने के फैसले और बसों का किराया सहित तमाम ऐसे कारण हैं जिनको लेकर अब सरकार जनता के निशाने पर आ गई है।
लिहाजा प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते अब कांग्रेस भी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि, सरकार ने तीन साल बिना कोई विकास कार्य करते हुए गुजार दिए लिहाजा आज सड़कों में गड्ढे हैं, लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। नौकरी के नाम पर एक भर्ती सरकार लेकर आई और उसमें भी धांधली हो गई, लिहाजा अब सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने का समय आ गया है।