1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अनलॉक- 1 में शुरू हुई परिवहन निगम की बस सेवाएं, सुरक्षा के मानदंडों को पूरा करना होगा

अनलॉक- 1 में शुरू हुई परिवहन निगम की बस सेवाएं, सुरक्षा के मानदंडों को पूरा करना होगा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अनलॉक- 1 में शुरू हुई परिवहन निगम की बस सेवाएं, सुरक्षा के मानदंडों को पूरा करना होगा

देश में कोरोना संक्रमण काल के बीच सरकार ने फैसला लेते हुए लॉकडाउन के दो महीने बीतने के बाद अनलॉक-1 की शुरुआत की है।

उत्तर प्रदेश में रेलवे सेवाओं के साथ जरूरी दुकानों, 100 प्रतिशत सरकारी व गैर सरकारी ऑफिस खुलने की की छूट मिली है।

साथ ही परिवहन निगमों की बसों व सवारी वाहनों को चलाने की अनुमति मिली है। प्रदेश में लगभग 7500 बसों का संचालन शुरू किया गया है जिससे लाखों की संख्या में यात्री एक जिले से दूसरे जिले में जाने की सुविधा मिल सकेगी।

हालांकि बसों वाहनों में ड्राइवर, कंडेक्टर के साथ साथ यात्रियों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क, ग्लाब्स सिनेटाइज़र जैसे सुरक्षा के मानकों को पूरा करने पर यात्रा करने का मौका दिया जाएगा।

इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 8 जून से होटल रेस्टोरेंट व धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति भी दी है। राजधानी के अलग अलग मुख्य बाज़ार से लेकर लगभग सभी दुकानें खोलने के आदेश के बाद भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

हालांकि सरकार द्वारा लॉक डाउन में मिली छूट कंटेनमेंट जोन में लागू नहीं होगी। फिलहाल देश में 30 जून तक लॉक डाउन रहने के आदेश है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...