1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, पढ़ें पूरी खबर..

विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, पढ़ें पूरी खबर..

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाइगर को लेकर हर रोज कोई ना कोई अपडेट सामने आता रहता है। हाल ही में लाइगर के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया गया था, जिसको लेकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘लाइगर’ का इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर, पढ़ें पूरी खबर..

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की मोस्ट अवेटेड फिल्म लाइगर को लेकर हर रोज कोई ना कोई  जानकारी सामने आता रहता है। हाल ही में लाइगर के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया गया था, जिसको लेकर फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब जानाकारी आ रही है कि लाइगर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह बतौर चीफ गेस्ट शामिल होने वाले हैं।

 

लाइगर मेकर्स ने गुरुवार यानी 21 जुलाई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च की योजना बनाई है। लाइगर के हिंदी वर्जन का ट्रेलर मुंबई आयोजित एक कार्यक्रम में शाम को लगभग साढ़े छ: बजे रिलीज किया जाएगा। जिसमें रणवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिसके लिए रणवीर को पूरी लाइगर टीम की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। वहीं, 21 को सुबह हैदराबाद में सुबह एक कार्यक्रम को दौरान लाइगर के तेलुगु वर्जन का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा।

हाल ही में मेकर्स ने लाइगर के सॉन्ग अकड़ी पकड़ी को रिलीज किया था, जिसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे धमाकेदार डांस करते हुए दिख रहे हैं। अकड़ी पकड़ी को अभिनेता के साउथ फैंस को ध्यान में रखते हुए साउथ क्लेवर में बनाया गया है। लाइगर की कहानी आपको बता दें, इस फिल्म में विजय देवरकोंडा मुंबई की सड़कों पर बॉक्सिंग शुरू कर एमएमए चैंपियन तक का सफर पूरा करते हुए दिखाई देंगे।

फाइटर के इसी संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे मुख्य किरदार में नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में किक बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी कैमियों करते हुए दिखाई देंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...