मैनपुरी- समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जीवन पर बनी फिल्म ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ यूपी के सिनेमा हॉलों में 29 जनवरी को रिलीज होगी।
सपा नेता व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बायोपिक ‘मैं मुलायम’ का ट्रेलर धमाकेदार अंदाज़ में *होटल माँ वेषणो माल एंड रिसोर्ट मैनपुरी में लॉन्च हुआ।

उसी अवसर पर फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर व डॉन सिनेमा के संचालक महमूद अली, फ़िल्म के मुख्य अभिनेता अमित सेठी, निर्मात्री मीना सेठी मंडल, अभिनेत्री सना अमीन शेख, राइटर राशिद इकबाल की विशेष उपस्थिति रही।
एम एस फिल्म्स एंड प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित इस फ़िल्म के निर्देशक सुवेन्दु राज घोष और स्क्रिप्ट राइटर राशिद इकबाल हैं। इस फ़िल्म को डॉन सिनेमा पूरे विश्व भर में रिलीज करने जा रही है। यह फ़िल्म मुलायम सिंह के जीवन से जुड़ी रोचक पहलुओं के साथ उनके संघर्ष को पेश करेगी।

फिल्म में मुख्य भूमिका (मुलायम सिंह यादव) अमित सेठी ने निभाई है। शिवपाल सिंह यादव का किरदार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने निभाया है। राम मनोहर लोहिया का अभिनय प्रकाश बलबेटो ने निभाया है। गोविंद नामदेव ने चौधरी चरण सिंह का रोल निभाया है। जरीना वहाब ने मुलायम की मां और अनुपम श्याम ने पिता का अभिनय किया है।
फिल्म मेकर्स ने दावा किया कि फिल्म को बेस्ट निर्देशक, बेस्ट डेब्यू कलाकार, बेस्ट सपॉर्टिंग एक्स्ट्रेस, बेस्ट प्रॉड्यूसर, बेस्ट आर्ट डायरेक्टर, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड भी मिल चुका है।