देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताया है।
मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
राज्य सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने और घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए भी कहा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।