हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स की फिल्म ‘ग्रेहाउंड का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। फिल्म जून 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले भी टॉम ने ही लिखा है।
बताते चलें कि, कोरोना वायरस का इस वक्त कहर हर तरफ देखने को मिल रहा है, और इस वायरस से पीड़ित टॉम हैंक्स भी हैं। फिल्म की बात करें तो, इसमें वो एक कमांडर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी हजारों सैनिकों को युद्ध की आगे की पंक्ति में पहुंचाना होता है।
बताते चलें कि, फिल्म 1942 के समय के उत्तरी अटलांटिक की दिखाई गई है जहां युद्ध का माहौल होता है। कमांडर अर्नेस्ट (टॉम हैंक्स) का मुकाबला नाजी सेना से होता है। शुरुआत से लेकर अंत तक के ट्रेलर में गोली बारी, बम धमाके नजर आते हैं। असल घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में ग्रेहाउंड एक समुद्री जहाज का नाम होता है जिसकी अगुवाई कमांडर अर्नेस्ट कर रहे होते हैं।
आरोन श्राइडर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टॉम के अलावा स्टीफन ग्राहम, एलिजाबेथ शु भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को प्रोड्यूस गैरी गोटजमैन ने किया है।