केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, मैं बहुत कम आयु से भाजपा का कार्यकर्ता बना हूं। बचपन से लेकर आज तक हमेशा, पार्टी का संगठन, पार्टी का निर्णय, पार्टी के सिद्धांत, पार्टी की कार्यपद्धति इसको समझने का और इसके अनुसार जीने का मैंने प्रयास किया है।
विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि, ढेर सारी पार्टियां तो परिवार की पार्टियां बन गई हैं, इनकी कोई विचारधारा नहीं है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसका 1950 से लेकर 2020 तक का हमारा रास्ता न कभी भटका है और न कभी हमने बदला है। विचारधारा के आधार पर भाजपा चली।
हम वो पार्टी हैं जिसकी संसद में 2 सीटे हो गई थीं। राजीव गांधी ने हमारा मजाक उड़ाया था, हम दो, हमारे दो। पूरा 400 कांग्रेस के सांसदों का टोला वहां हंसा था और आज कांग्रेस की ये स्थिति हो गई है उनको विपक्ष में बैठने लायक सांसद भी नहीं मिले हैं।
जय-पराजय जीवन का हिस्सा है। जब विजय मिलती है तो राजीव गांधी की तरह अहंकारी नहीं होना है। जब पराजय मिलती है तो हताशा में नहीं डूबना है। भाजपा विचारधारा के आधार पर आगे बढ़ने वाली पार्टी है।
देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं का लक्ष्य था कि देश का मुकुटमणि कश्मीर इस देश का अभिन्न हिस्सा बने। मोदी जी को दोबारा बहुमत मिला उन्होंने 5 अगस्त, 2019 को तनिक भी देर करे बगैर अनुच्छेद 370 और 35A को उखाड़ फेका।
JNU में देश विरोधी नारे लगे, मोदी जी ने उनको जेल में डालने का निर्णय किया लेकिन केजरीवाल सरकार ने उनके खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति नहीं दी है। शर्जील इमाम का वीडियो आप सभी ने देखा होगा, आज दिल्ली पुलिस ने उसको धर लिया है और जेल की हवा खाने के लिए उसको दिल्ली लाया जा रहा है।