1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती आज, कैसी है यूपी की तैयारी, पढ़े

पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती आज, कैसी है यूपी की तैयारी, पढ़े

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
<b>पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती आज, कैसी है यूपी की तैयारी, पढ़े

पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की जयंती आज, कैसी है यूपी की तैयारी, पढ़े

किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की बुधवार को जयंती है, जिसे किसान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। चौधरी चरण सिंह के जरिए सपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपने-अपने सियासी समीकरण साधने की कवायद में हैं।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कृषि कानूनों के खिलाफ सूबे के गांवों में प्रदर्शन करेंगे। सपा की जिला और महानगर इकाइयां यात्रा कर किसानों को मौजूदा कृषि कानून की खामियों के बारे में बताएगी। वहीं, कांग्रेस ने भी किसानों के मुद्दे पर बुधवार को बीजेपी सांसदों और विधायकों का घेराव करने का फैसला किया हैं।

रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी हैं। रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के सबसे सम्मानित किसान नेताओं में अग्रणी, चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती के अवसर पर मैं स्मरण एवं नमन करता हूँ, चौधरी साहब आजीवन किसानों की समस्याओं को आवाज़ देते रहे और उनके कल्याण के लिए काम करते रहे।

देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। चौधरी चरण सिंह चाहते थे कि देश के सानों की आमदनी बढ़े, उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिले और किसानों का मान सम्मान सुरक्षित रहे।

किसान आंदोलन के बीच योगी सरकार ने अपना सारा फोकस किसानों पर ही कर रखा हैं। जगह-जगह किसान सम्मेलन किए जा रहे हैं तो वहीं किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती 23 दिसम्बर से लेकर 25 दिसंबर अटल जी की जयंती तक सरकार कृषि और किसान से जुड़े कार्यक्रम करने जा रही हैं। 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सीएम योगी का कार्यक्रम

इसमें सबसे पहले सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानभवन पहुंच कर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर उसके बाद लोकभवन में किसान सम्मान दिवस के मौके पर किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि सूबे के मुख्य सचिव ने सभी कमिश्नर और डीएम को जिले में भी किसान सम्मान दिवस को बड़े स्तर पर मनाने को कहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...