देश में कोरोना वायरस संक्रमण बहुत तेजी में फ़ैल रहा है। पिछले 24 में कोरोना के 69,239 नए मामले सामने आए। वहीं, देश में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 22 लाख से ज्यादा हो गई है, और जांच में तेजी आई है। पिछले 24 घंटे में 912 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 56,706 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,44,940 हो गए हैं, जिनमें से 7,07,668 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,80,566 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।