टाइगर श्राॅफ और श्रद्धा कपूर की बागी 3 ने बाॅक्स आॅफिस पर अच्छे कलेक्शन के लिए अच्छी रफ्तार बना ली हैं। शनिवार का कलेक्शन भले ही धीमा रहा हो लेकिन राविवार की छुट्टी का फिल्म को काॅफी फायदा हुआ।
बागी 3 के कलेक्शन पर कोरोना वायरस का भी असर देखने को मिला है जहां दुनिया में कोरोना वायरस के चलते लोग सिनेमाघरों में आनेे से बचते दिखे। बावजूद इसके फिल्म ने जबदस्त कलेक्शन किया हैं। फिल्म ने शुक्रवार को जहां 17.50 करोड़ का कलेक्शन किया। श्निवार को फिल्म का कलेक्शन 16.03 करोड़ रहा जो पहले दिन के मुकाबले थोड़ा कम रहा और रविवार को कलेक्शन 20.30 करोड़ का रहा है। इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 53.83 करोड़ का रहा है।
इसके साथ ही बागी 3 टाइगर श्राफ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टाॅप 3 फिल्मों में शमिल हो गयी है। फिल्म समीक्षकों के अनुसार साल 2019 में रिलीज हुई वाॅर का वीकेंड कलेक्शन 166.25 करोड़ था। इसकेेे बाद बागी 2 का कलेक्शन 73.10 करोड रहा और फिलहाल तीसरी फिल्म बागी 3 ने वीकेंड में 53.83 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्मो पर नजर डालें तो बागी 3 पहले नंबर से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। जिसका पहले दिन का कारोबार 17.50 करोड़ का रहा इसेे पहले अजय देवगन की तानजी का पहले दिन का कलेक्शन 15.10 करोड़, कार्तिक आर्यन की लव आजकल 2 का 12.40 करोड, स्ट्रीट डांसर थ्री डी 10.26 करोड़ और शुभ मंगल ज्यादा सावधान ने पहले दिन 9.55 करोड़ की कमाई की थी।
बागी 3 में टाइगर श्राॅफ और श्रद्धा के अलावा दिशा पाटनी, रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे और जीमल खौरी भी भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन अहमद खान जबकि साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म का कुल बजट 70 करोड़ का है।