एक्शन से भरपूर टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है, और फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने से कुछ ही दूर है।
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 17.50 करोड़, शनिवार को 16.02 करोड़ रविवार को 20.30 करोड़, सोमवार को 9.06 करोड़ और मंगलवार को 14.05 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, बुधवार को कहा जा रहा है कि फिल्म ने करीब 7.25 से 7.50 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही है। और इस तरह से फिल्म ने छह दिन में करीब 84 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
बागी 3 जिस तेजी से कलेक्शन कर रही है अनुमान है कि जल्द ही ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। विदेशों में भी ये फिल्म अच्छा कलेक्शन कर ही है। अभी तक सामने आए आंकड़ों की माने तो वीकेंड तक फिल्म ने 17,15 करोड़ रुपए जुटा लिए थे।
इस फिल्म में टाइगर के साथ साथ रितेश देशमुख भी हैं, जो उनके भाई का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों के अलावा श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंड़े भी अहम भूमिका में हैं। वहीं दिशा पटानी ने फिल्म में एक आइटम नंबर किया है।