1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. वैलेंटाइन डे पर दिशा पटानी की वजह से टाइगर श्रॉफ के फैंस हुए निराश

वैलेंटाइन डे पर दिशा पटानी की वजह से टाइगर श्रॉफ के फैंस हुए निराश

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
वैलेंटाइन डे पर दिशा पटानी की वजह से टाइगर श्रॉफ के फैंस हुए निराश

वैलेंटाइंस डे को लेकर आज हर तरफ चहल पहल देखने को मिल रहा है, इस खास दिन पर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें गिफ्ट देते हैं, उन्हें सरप्राइज देते हैं और उनके साथ वक्त बिताते हैं। अक्सर कहा जाता है कि वैलेंटाइन डे कपल के लिए काफी खास होता है। बॉलीवुड में भी इस दिन का काफी क्रैज दिखता है।

https://www.instagram.com/p/B7h9lXvAAd8/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुड कपल इस दिन का खास प्लान कर अपने जोड़े के साथ स्पेशल टाइम बिताते हैं। इसी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के बीच की केमिस्ट्री तो सभी लोग जानते ही हैं ये दोनों पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आज वैलेंटाइन डे है और इस खास मौके पर दिशा अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ नहीं बल्कि कहीं और ही वक्त बिता रही हैं।

https://www.instagram.com/p/B7qrFRJAqDd/?utm_source=ig_web_copy_link

इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने वैलेंटाइंस डे विश किया है। इतना ही नहीं दिशा ने एक फोटो शेयर यह बताया है कि वह अपना वैलेंटाइंस डे किसके साथ मना रही हैं। दिशा पाटनी ने वैलेंटाइंस डे इस बार फिल्म मलंग की टीम के सेलिब्रेट कर रही हैं। दिशा के साथ फिल्म मलंग के स्टार आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर, कुनाल खेमू और अमृता खान विलकर नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में दिशा ने लिखा, वैलेंटाइन डे- मेरे सबसे पसंदीदा लोगों के साथ।

https://www.instagram.com/p/B8h66jrg1mL/?utm_source=ig_web_copy_link

तस्वीर पर कमेंट बॉक्स में दिशा पाटनी के फैन्स ने टाइगर श्रॉफ को लेकर सवाल पूछे हैं कुछ फैन्स ने कमेंट बॉक्स में पूछा- टाइगर किधर है? वहीं कुछ अन्य फैन्स ने दिशा को याद दिलाया कि आज ब्लैक डे है और उन्हें ये बात याद रखनी चाहिए। और बहुत सारे फैन्स ने दिशा को कमेंट बॉक्स में वैलेंटाइन डे विश किया है।

https://www.instagram.com/p/B7qrT8eAG-N/?utm_source=ig_web_copy_link

अब दिशा की इस फोटो को देखकर टाइगर के फैंस काफी निराश हो रहे हैं क्योंकि फैंस को टाइगर और दिशा की स्पेशल डेट का इंतजार था लेकिन दिशा ने सभी के अरमानों पर पानी फेर दिया और मलंग टीम के साथ  वैलेंटाइन डे पर निकल गईं। बहरहाल जो भी हो दिशा की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। महज 1 घंटे में ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

https://www.instagram.com/p/B8MSyHagP5C/?utm_source=ig_web_copy_link

बता दें कि दिशा पाटनी की फिल्म मलंग 7 फरवरी को रिलीज हुई थी। यह फिल्म मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है और इस फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में है फिल्म को थिएटर्स में एक हफ्ता हो चुका है। फिल्म को फैंस से क्रिटिक्स और पॉजिटिव रिएक्शन मिले है और फिल्म अभी तक अच्छी कमाई कर चुकी है।

https://www.instagram.com/p/B75cWndA9c6/?utm_source=ig_web_copy_link
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...