डायल-112 के जरिए लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को जान से मारने की धमकी
उत्तर प्रदेश में डायल-112 के जरिए धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। सोमवार को लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को एक अनजान कॉल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई हैं। मामले की जानकारी पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच डीसीपी साउथ को सौंप दी हैं। पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुटी हुई हैं।
दरअसल, सुबह पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर कॉल आई जिससे पुलिस विभाग भी सकते में आ गया। मामले की सूचना मुख्यालय पर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई, सर्विलांस सेल को नंबर की लोकेशन दिल्ली मिली हैं।
पुलिस टीम धमकी देने वालों की डिटेल निकालने में जुट गई हैं। शासन स्तर से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत जांच की जिम्मेदारी डीसीपी साउथ को दी गई हैं।
डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि जिस नम्बर से धमकी मिली उसकी लोकेशन को सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया गया हैं। अभी दिल्ली की लोकेशन पाई जा रही हैं। हालांकि, मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा हैं।
नंबर के ऑन होते ही आरोपी कॉलर को पुलिस की गिरफ्तार कर लेगी, नम्बर के ऐक्टिव होने के बाद ही कॉल करने वाले सिरफिरे तक पुलिस पहुंच पाएगी, पुलिस मामले को लेकर अलर्ट है, जिसके चलते पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई हैं।