अलीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को जान से मारने की धमकी देने पर समर्थकों में गुस्सा जताया हैं। समर्थकों ने धमकी देने वाले युवक को जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने कहा कि धमकी देने वाले वीडियो की जांच की जा रही है।
वायरल हुआ वीडियो
कल्याण सिंह को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर युवक ने धमकी दी। दावा है कि वीडियो दो साल पुराना है। वीडियो में युवक कल्याण सिंह समेत पिछड़ी जाति के नेताओं को गोलियों से छलनी कर देने की धमकी दे रहा है।
दो साल पुराना है वीडियो
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि वीडियो दो साल पुराना बताया जा रहा है। पुलिस से वीडियो की वास्तविकता की जांच कराकर युवक की पहचान कराई जा रही है। युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।