1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बिल्ली को ढूंढने वाले को मिलेगा 15 हजार रुपए, पढ़े पूरी खबर

यूपी बिल्ली को ढूंढने वाले को मिलेगा 15 हजार रुपए, पढ़े पूरी खबर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी बिल्ली को ढूंढने वाले को मिलेगा 15 हजार रुपए, पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जंक्शन से बीते 11 नवंबर को नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्‍त की बिल्‍ली हिवर लापता हो गई थी। जीआरपी, आरपीएफ और वन विभाग से लेकर प्रशासन की टीमों ने बिल्ली को हर जगह ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली।

बिल्ली को लापता हुए अब लगभग एक महीना बीत चुका है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। ‘हिवर’ को ढूंढने के लिए इनाम राशि भी अब बढ़कार 11 हजार से 15 हजार कर दी गई है। बुधवार को गोरखपुर शहर के सभी प्रमुख अखबारों में बिल्ली की तस्वीर के साथ बढ़ी हुई इनामी राशि की सूचना दी गई है।

दरअसल, नेपाल की पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा 11 नवंबर को गोरखपुर पहुंची थीं। उन्हें यहां से ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होना था, लेकिन इस बीच जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 से उनकी ‘हिवर’ नाम की बिल्ली कहीं चली गई।

बिल्‍ली की तलाश में जीआरपी, आरपीएफ और वन विभाग से लेकर प्रशासन की टीमें भी लगीं, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। बता दें, इला शर्मा ने बिल्ली के लापता होने के कुछ देर बाद ही उसके पोस्टर्स छपवाए और प्लेटफार्म पर जगह-जगह लगवा दिए। इस पोस्टर पर मोबाइल नंबर और बिल्ली का खोजने वाले को सादर 11 हजार रुपए की इनाम राशि देने की घोषणा भी की थी।

अब एक महीना पूरा होने को है और बिल्ली का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस बीच पूर्व चुनाव आयुक्त इला शर्मा ने इनामी राशि 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपए कर दी है। बिल्‍ली की तलाश के लिए पूर्व चुनाव आयुक्त खुद भी लंबे समय से गोरखपुर में ही हैं।

वह वन विभाग, जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उधर, वन विभाग भी हिवर को तलाश में जुटा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि बिल्ली की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। बुधवार को गोरखपुर शहर के सभी प्रमुख अखबारों में बिल्ली की तस्वीर के साथ बढ़ी हुई इनामी राशि की सूचना दी गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...