रिपोर्ट: नंदनी तोदी
मेरठ: भारत में रेस्टोरेंट की कोई कमी नहीं है, यहां तक कि भारत में आये दिन ढाबे भी खुल जाते है। लेकिन मेरठ के इस ढाबे ने एक मिशाल पेश की है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे।

दरअसल, बागपत बाईपास स्थित सुभारती के पास गुर्जर चौक पर एक अनूठा रेस्टोरेंट खोला गया है। इस रेस्टोरेंट की खासियत ये है कि इस ढाबे में शेफ से लेकर डिलीवरी ब्वॉय तक सभी दिव्यांग हैं।

प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भरता’ की पहल ने लाखो को हौसला दिया है। इसी हौसले को ध्यान में रखते हुए ‘पंडितजी किचन एंड डिलीवरी प्वाइंट’ खोला गया है। इस ढाबे को अमित कुमार शर्मा, रेनू, अनुज शर्मा, जितेंद्र नागर ने बागपत बाईपास स्थित सुभारती के पास गुर्जर चौक पर खोला है।
बता दें, इस रेस्टोरेंट में खाना बानाने वाली से लेकर डिलीवरी बॉय तक सभी दिव्यांग है।

इस पर दिव्यांग अमित शर्मा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान से प्रेरित होकर उन्होंने कुछ ऐसा कर गुजरने की ठानी, जिससे दूसरे भी प्रेरित हों। सचिन तेंदुलकर को अपना प्रेरणास्रोत मानने वाले अमित के मुताबिक, सचिन की कभी हार न मानने वाली छवि ने उनका हौसला हमेशा मजबूत बनाए रखा। आखिरकार, जिंदगी की इस जंग में जीत हासिल करने के लिए ढाबे के रूप में यह शानदार शुरुआत की।”

इन सभी दव्यांगों की सिर्फ एक ही फरमाइश है वो है क्रिकेट के नामचीन खिलाडी सचिन तेंदुलकर को अपने रेस्टोरेंट में बुलाना। उन सभी का कहना हैं कि जैसे भगवान राम शबरी के आश्रम पहुंचे थे, वैसे ही कभी सचिन तेंदुलकर उनके ढाबे पर आ जाएं तो समझिए मनोकामना पूरी हो जाएगी। वहीं अमित शर्मा बताते हैं कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग समुदाय को सशक्त बनाकर उन्हें जीविकोपार्जन का अवसर देना है।