नई दिल्ली : अभी तक आपने लोगों को मदद करने के ऐसे कई उदाहरण देखें होंगे, जिसके जरिये लोगों की मदद की जाती है। चाहे वो स्वयंसेवी संस्था द्वारा हो या सरकार द्वारा या किसी नागरिक द्वारा। लेकिन इन सबसे अलग एक शख्स ने लोगों की मदद करने के लिए बियर पीने का जिम्मा उठाया, वो भी 46 दिनों तक। जिससे वो लोगों की मदद कर सकें।

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इन जनाब का नाम Del Hall है। वो यूएस के Cincinnati के रहने वाले हैं। जिन्होंने स्थानीय सर्विस इंडस्ट्री में काम करने वाले लोगों की मदद करने के लिए ये डाइट प्लान फॉलो किया है। इस डाइट को करने के दौरान जितना भी डोनेशन उन्हें आएगा, उसे उन्होंने बार और रेस्टोरेंट्स में काम कर रहे लोगों को देने का फैसला किया है। जिसका प्रमुख कारण कोरोना काल के दौरान होने वाली समस्या है।

आपको बता दें कि डेल खुद एक ब्रूअरी ऑनर हैं। ऐसा नहीं है कि डेल ये डाइट पहली बार कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में उन्होंने 10, 000 डॉलर यानी 7 लाख रुपये के आसपास रेज किए थे। इससे उन्होंने लोकल चैरिटी की थी।

अगर हम इस डाइट की बात करें तो, डेल ने 17 फरवरी से अपना लेटेस्ट डाइट शुरू किया है, जो 4 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वो सिर्फ बियर ही बियर पीने वाले हैं। इन 46 दिनों में वे कुछ भी नहीं खाने वाले। सिर्फ बियर ही पिएंगे। बता दें कि वो वेबेरियन मॉन्क्स से काफी प्रभावित हैं। 18वीं सदी में वो ऐसे फास्ट किया करते थे। वो दिन में दो से पांच बियर पीने वाले हैं।