1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर के लिए लिया इस साधू ने अनोखा प्रण, जानिये ये क्या उगाया अपने सिर पर

राम मंदिर के लिए लिया इस साधू ने अनोखा प्रण, जानिये ये क्या उगाया अपने सिर पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राम मंदिर के लिए लिया इस साधू ने अनोखा प्रण, जानिये ये क्या उगाया अपने सिर पर

रिपोर्ट: नंदनी तोदी

प्रयागराज: अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर को लेकर देश भर में चंदा अभियान अभी भी जारी है। भव्य मंदिर को लेकर अभी तक कई लोगों ने अपना योगदान दिया है। इसी बीच एक खबर सामने आई है जो काफी सुर्खिया बटोर रही है।

दरअसल, प्रयागराज के माघ मेले में लाखो लोग और संत पहुंचे है, लेकिन एक ऐसा साधू भी वहां आया जिसने सुर्खिया बटोर ली है। ये बाबा है अनाज वाले बाबा। अनाज वाले बाबा ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर के लिए एक अनोखा प्रण लिया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे।

आमतौर हम भगवान के दर्शन पाने के लिए व्रत या कोई पूजा करते है, लेकिन प्रयागराज पहुंचे इस अनाज वाले बाबा ने भगवान् राम के दर्शन पाने के लिए अपने सिर पर अनाज उगा लिया। उन्होंने प्रण लिया है कि अयोध्या का राम मंदिर जल्द बने और वो वह दर्शन करने जाएं।

आपको बता दें, अनाज वाले बाबा ने अपने सिर में जौ, चना, मैथी, उडद के बीज डाले थे, जो अब उगकर बलिया बन गए हैं। और सबसे मजेदार बात ये है कि इसमें मिट्टी बिलकुल भी नहीं है।

इन बाबा की पहचान अमरजीत सिंह रविदास की गई है, जो मारकुंडी जिला सोनभद्र से प्रयागराज मेले में आये थे, और वही से ये बाबा चर्चा का विषय बने हुए है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...