रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
चीन : आजकल लोग फिट दिखना चाहते हैं, जिसके लिए कई बार सख्त डाइट का पालन करते हैं । ऐसा ही कुछ चीन की एक मॉडल ने किया । आपको जानकर हैरानी होगी कि मॉडल ने 12 तक सिर्फ पानी पीकर 12 किलो वजन घटाया । चीन की ये मॉडल और एक्ट्रेस अपनी एक्सट्रीम डाइट को लेकर चर्चा में आ गयी है, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है ।

चीन की मॉडल ज्होउ वेटिंग ने लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट वाइबो पर अपनी डाइट के बारे में बताया था । उन्होंने बताया कि ये प्रोग्राम 36 दिनों के लिए था । इनमें से 12 दिनों में मैंने सिर्फ पानी पीया था और बाकी दिनों में मैं फ्रूट्स, सब्जियां, शेक, लीन मीट, सप्लीमेंट्स और भूख मिटाने वाली गोलियों का इस्तेमाल कर रही थी ।
हालांकि, उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि वे इस डाइट पर हमेशा के लिए रहने वाली नहीं है और अब उनका अगला कदम एक्सरसाइज और हेल्दी फूड्स के जरिए अपने वजन को मेंटेन करना होगा । मॉडल के मुताबिक, उन्होंने ये कदम सिर्फ इसलिए उठाया था क्योंकि गर्मियां आ चुकी हैं और वे इस सीजन में फिट दिखना चाहती थीं ।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि सभी लोगों को अपनी हेल्थ कंडीशन्स के हिसाब से ही डाइट प्लान बनाना चाहिए और मेरे डाइट प्लान को बिना कुछ सोचे-समझे फॉलो करने की कोशिश ना करें । अपने डॉक्टर्स से बात करें और अपनी बॉडी को जांच-परखने के बाद किसी डाइट को फॉलो करें ।
मॉडल अपनी एक्सट्रीम डाइट को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गयी । सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि सिर्फ पानी की डाइट का तरीका उन लोगों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है जिन्हें खाने का डिसऑर्डर होता है । इसलिए उन्हें इस तरह की डाइट को पब्लिक में नहीं बताना चाहिए ।

वहीं, दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- आपका अनुशासन काबिले-तारीफ है लेकिन इसे बेहतर चीजों में लगाया जाना चाहिए । अगर इसी शिद्दत से आपने बुद्धिस्म को पढ़ लिया होता तो इस तरह की हरकतें करने की नौबत नहीं आती । इसके अलावा एक अन्य यूजर का कहना था कि ऐसा करके आप अपने आपको खत्म कर रही हो ।