रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: प्यार, वह शब्द है, जिसके इर्द गिर्द लोगो का विश्वास घूमता है, लेकिन क्या आप प्यार के नाम पर किसी को धोखा दे सकते हैं। हम ये बाते इसलिए कह रहे हैं कि जापान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरत में आ जायेंगे। एक शख्स एक ही समय में 35 अलग-अलग महिलाओँ से प्यार का नाटक कर डेट करता था। अब आप सोच रहे होंगे एक ही समय में 35 महिलाओँ से कैसे, तो वह सभी महिलाओं को अपना अलग-अलग जन्मदिन बता कर डेट करता था। इसके साथ ही उन महिलाओँ से ढ़ेर सारा गिफ्ट भी लेता था।
भेद खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि आरोपी के पास कोई निश्चित ठिकाना नहीं था, उसके पास तमाम ठिकाने थे। आरोपी की पहचान कंसाई के रहने वाले एक पार्ट टाइम वर्कर ताकाशी मियागावा के रूप में की है।
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपी ने डेट करने वाली सभी 35 महिलाओं को जन्मदिन की अलग-अलग तारीख बताई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसपर 35 महिलाओं को धोखा देने और रिलेशनशिप को लेकर गंभीर होने का नाटक करने का आरोप लगाया।
वहीं मीडिया रिपोर्टस की मानें तो महिलाओं ने मियागावा पर 70 हजार रुपए तक के मूल्य के उपहार लेने का आरोप लगाया। इसमें कपड़े, गिफ्ट और कैश शामिल है।