1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भूखे पेट सड़कों पर भटका सचिन-लारा के खिलाफ खेलने वाला यह दिग्गज खिलाड़ी, पत्नी ने फंसाया…

भूखे पेट सड़कों पर भटका सचिन-लारा के खिलाफ खेलने वाला यह दिग्गज खिलाड़ी, पत्नी ने फंसाया…

By: Amit ranjan 
Updated:
भूखे पेट सड़कों पर भटका सचिन-लारा के खिलाफ खेलने वाला यह दिग्गज खिलाड़ी, पत्नी ने फंसाया…

नई दिल्ली : दुनिया का वो खिलाड़ी जिसने 1996 के वर्ल्ड कप में ब्रायन लारा की मजबूत वेस्टइंडीज टीम को घुटने टेंकने को मजबूर किया। जिसने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लोहा लिया। जो अपने देश का सुपरस्टार था। जो हर किसी का पसंदीदा था। जिसे क्रिकेट का हर फैन जानते थे। वो एक समय सड़कों पर दर-दर की ठोकरें खा रहा था। भूखे पेट सो रहा था। आप यकीन नहीं करेंगे, वो ड्रग का भी आदी हो गया था।

कौन हैं वो खिलाड़ी

ये खिलाड़ी कोई और नहीं केन्या के पूर्व कप्तान मॉरिस ओडुंबे (Happy Birthday Maurice Odumbe) हैं, जो आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे है। आपको बता दें कि मॉरिस ओडुंबे केन्या के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। ओडुंबे बड़े मैच के खिलाड़ी माने जाते थे और मिडिल ऑर्डर में अच्छी बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी ऑफ स्पिन अकसर विरोधियों को परेशान करती थी। मॉरिस ओडुंबे की कप्तानी में ही 1996 वर्ल्ड कप में केन्या ने वेस्टइडीज को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। केन्या ने वेस्टइंडीज को 73 रनों के बड़े अंतर से मात दी थी और ओडुंबे उस मैच के हीरो थे। ओडुंबे ने महज 14 रन देकर 3 विकेट लिये थे और उनके नाम एक रन आउट भी था।

केन्या को वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दिलाई जगह

साल 2003 वर्ल्ड कप में केन्या ने इतिहास रचा था। साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप में केन्या की कमजोर माने जाने वाली टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। केन्या की इस सफलता में ओडुंबे का बड़ा हाथ था। ओडुंबे ने टूर्नामेंट में 42 की औसत से रन बनाए और साथ ही उन्होंने 9 विकेट भी हासिल किये। इसके बाद कैरेबियन कैरिब बीयर सीरीज में ओडुंबे ने लीवार्ड आइलैंड के खिलाफ 207 रनों की पारी खेल अपना दम दिखाया था। हालांकि 2004 आते ही ओडुंबे का करियर अर्श से फर्श पर आ गया।

ओडुंबे पर लगा 5 साल का बैन

केन्या का ये दिग्गज खिलाड़ी 2004 में आईसीसी की जांच के घेरे में आ गया। ओडुंबे बुकी से संबंधों के दोषी पाए गए और उनपर पांच साल का बैन लगा दिया गया। वर्ल्ड क्रिकेट का चमकता सितारा अचानक कहीं खो गया। आपको बता दें बैन के बाद मॉरिस ओडुंबे बर्बाद हो गए। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे और वो भूखे पेट सड़कों पर भटके। यही नहीं उन्हें ड्रग्स लेने की भी लत पड़ गई। अपनी इस हालत के लिए ओडुंबे पत्नी को जिम्मेदार बताते हैं। ओडुंबे का आरोप है कि उनकी पत्नी ने आईसीसी को गलत बयान दिये जिसकी वजह से वो बर्बाद हो गए।

पत्नी ने साधा था जांचकर्ताओं से संबंध

केन्या के अखबार द स्टैंडर्ड को दिये इंटरव्यू में ओडुंबे ने बताया कि, ‘मेरी पत्नी से जांचकर्ताओं ने संपर्क साधा था। मुझे नहीं पता उन्होंने मेरी पत्नी को क्या वादा किया था। उसने जो भी जांच अधिकारियों को कहा, उन्होंने वो मान लिया। मुझे ऐसा लगा कि जैसे वो मुझे सबक सिखाना चाहते थे।’ ओडुंबे ने आगे कहा कि, ‘हालात काफी खराब हो गए थे। वो दर्दनाक थे। एक समय मैं ड्रग्स लेने लग गया था। मुझे रिहैब की भी जरूरत पड़ने लगी थी।’

हालांकि ओडुंबे ने हार नहीं मानी। पांच साल का बैन खत्म होने के बाद वो एक बार फिर क्रिकेट से जुड़े और 40 साल की उम्र में उन्होंने केन्या के घरेलू क्रिकेट में वापसी की। अप्रैल 2018 में वो केन्या टीम के कोच बने। हालांकि उनका कार्यकाल 6 महीने भी नहीं चला और उनकी जगह डेविड ओबुया को कोच बना दिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...